2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे का कहर.. दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइटों का बिगड़ा शेड्यूल, कई कैंसिल

Raipur Airport: सर्दी का सितम जारी है। मौसम की खराब परिस्थितियों के चलते दिल्ली की तीन और हैदराबाद की 4 फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा। आज भी कई फ्लाइटें देर से रवाना हुई..

less than 1 minute read
Google source verification
raipur airport news

प्रतीकात्मक फोटो

Raipur Airport: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते उड़ानों असर पड़ा है। दिल्ली में कोहरा छाए रहने के कारण देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिसका सीधा असर रायपुर आने-जाने वाली फ्लाइटों पर भी पड़ा। मौसम की खराब परिस्थितियों के चलते दिल्ली की तीन और हैदराबाद की 4 फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा।

Raipur Airport: 7 फ्लाइटें देर से रवाना

इसके अलावा कई उड़ानें अपने तय समय पर रायपुर नहीं पहुंच सकीं। जानकारी के अनुसार कुल सात फ्लाइटें 30 मिनट से लेकर करीब एक घंटे तक की देरी से रायपुर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ देखी गई और लोग लगातार फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेते नजर आए।

यात्रियों से अपील

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में घने कोहरे के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। सुरक्षा कारणों से कई फ्लाइटों को या तो रद्द करना पड़ा या फिर विलंब से संचालित किया गया। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, ऐसे में आने वाले दिनों में भी उड़ानों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Story Loader