8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये सावधानियां बरतेंगे तो नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल

मानसून की बारिश के साथ एक ओर जहां गर्मी और तपिश से राहत मिलती है, वहीं कई बीमारियों के होने की आशंका भी रहती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Jul 2016, 4:47 PM IST

Monsoon

Monsoon

रायपुर।
मानसून की बारिश के साथ एक ओर जहां गर्मी और तपिश से राहत मिलती है, वहीं कई बीमारियों के होने की आशंका भी रहती है। इन दिनों फिट रहने के लिए खाने की आदत पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा, क्योंकि पूरे मानसून काल में दूसरे मौसम की तुलना में पाचन तंत्र ज्यादा कमजोर हो जाता है। इस वजह से पेट की बीमारियों के साथ दूसरी कई बीमारियां होने की प्रबल आशंका होती है।


बारिश के दिनों में नमी का होना लाज़मी है और यदि वर्षा के दिनों में लापरवाही बरती जाए तो नमी के कारण संक्रामक बैक्टीरिया और वायरस तेजी से आपके शरीर में जाकर आपको बीमार कर सकता है। इसलिए जब आप घर से बाहर बरसात के दिनों का आनंद ले रहे हैं तो जरूरी है कि कुछ सावधानियाँ भी बरती जाएँ। बरसात के दिनों में खास ख्याल के लिए जरूरी है कि कुछ नियमें और सुझावों पर गौर किया जाए तो आप बरसात के दिनों भरपूर आनन्द ले सकते हैं।


ज्यादा कपड़े, ज्यादा देखभाल


बरसात के दिनों में भीगना आम बात है, कुछ लोग मस्ती-मजाक के साथ बारिश का भरपूर आनन्द उठाते हैं। बारिश में थोडा प्रकाश, मूसलधार बारिश, और थोडी देर का शावर, ये सब जरूरी है पर इस सब के अलावा सबसे ज्यादा ध्यान कपडों पर देने की ज़रूरत है। बारिश के दौरान ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में रहने से बुखार और जुकाम जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। इसके लिेए जरूरी है कि बारिश के दिनों में हर समय आप अतिरिक्त जोड़ी कपड़े लेकर चलें क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी सेहत को बिगडने से बचा सकते हैं।


हाथों को धोना, ना भूलें


आप अपनी दिनचर्या का एक सबसे महत्वपूर्ण काम जान-बूझकर अनदेखा करते हैं जो है समय-समय पर हाथ धोना। ध्यान रखें बारिश के दिनों में हाथ धोना नियम बना लें क्योंकि यह कार्य किसी भी मौसम के दौरान सावधानियों बरतने में मदद करता है। अब मानसून के दौरान, बैक्टीरिया और वायरस बहुत जल्दी सक्रिय होकर संपर्क में आ सकते हैं, जो आगे चलकर विभिन्न खतरनाक बीमारियों को न्यौता देते हैं. इसलिए किसी भी काम करने से पहले हाथ धोना ना भूलें।


स्ट्रीट फूड से दूरियां बनाएं


इन दिनों सड़कों पर मिलने वाले भोजन को नहीं खाना चाहिए. हालांकि ये भोजन स्वादिष्ट होता है पर स्वास्थवर्धक नहीं। इस तरह का भोजन आपके शरीर में बीमारियाँ बढाने के साथ-साथ आपकी आंखों और पेट में सीधे प्रभाव डालता है। डॉक्टर्स भी बाहर की बजाए घर के बने खाने की सलाह इस मौसम के लिए देते हैं।


हर्बल चाय का सेवन


हर्बल चाय अपके शरीर पर एक उपचारात्मक प्रभाव डालता है और आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी साबित हो सकता हैं। यदि आप में भीगे हुए हैं तो जल्दी से खुद के लिए एक हर्बल चाय तैयार करके ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। हर्बल चाय सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी लाभदायक होती है।


जूतों की सफाई पर दें ध्यान


बारिश के दिनों में सडकों पर गंदा पानी भर जाता है. और वहां से अनेक प्रकार के वायरस सबसे पहले जूतों पर जाकर चिपक जाते हैं जो दिखाई नहीं देते और बाद में अवांछित बदबू और त्वचा पर इन्फैक्शन पैदा कर सकते हैं। बैक्टीरिया और वायरस को दूर करने के लिए जूतों की नियमित सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए।