9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने 4500 पुलिस मितान को हेलमेट और फर्स्ट एड किट दिए

Chhattisgarh: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रायपुर के Shanti Sarovar में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में सीएम विष्णुदेव साय और ​डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए शामिल....

2 min read
Google source verification
Raipur Police

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित शांति सरोवर में 21 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) के अंतर्गत पुलिस मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए।

Raipur Police

सीएम विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में पुलिस मितान ऐप (Police Mitan App) का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अभिनव पहल पर रायपुर पुलिस (Raipur Police) एवं सभी पुलिस मितान भाई-बहनों को बधाई दीं। साथ ही पुलिस मितान साथियों को सम्मानित भी किया।

Raipur Police

पुलिस मितान सम्मेलन (Police Mitan Sammelan) में सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने 4500 पुलिस मितान साथियों को हेलमेट (Helmet) और फर्स्ट एड किट वितरित किया। साथ ही आयोजन में सम्मिलित समाजसेवियों को सम्मानित किया।

Raipur Police

कार्यक्रम के दौरान पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु नए तकनीकी उपायों तथा आधुनिक प्रशिक्षण (Modern Training) कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं (Security Arrangement) और आपातकालीन सेवाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।