6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: 150 करोड़ की लागत से 100 एकड़ में विकसित होगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का किया भूमिपूजन। उन्होंने कहा कि चित्रोत्पला फिल्म सिटी छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को देगी नई गति।

2 min read
Google source verification
Film City

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 24 जनवरी को रायपुर (Raipur) के माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन (Bhoomi Pujan) किया।

Film City

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की आधारशिला रखी।

Film City

बता दें कि 150 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 100 एकड़ में चित्रोत्पला फिल्म सिटी (Chitrotpala Film City) विकसित होगी।

Film City

सीएम साय ने कहा कि चित्रोत्पला फिल्म सिटी छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था (Economy) को नई गति देगी।

Film City

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा सांसद (BJP MP) बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम (Chhattisgarh Film Development Corporation) की अध्यक्ष मोना सेन, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड (Tourism Board) के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल तथा पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।