आरोपियों ने वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म की पार्किंग से 54 लाख रुपए की टोयटा कैमरी कार चोरी की थी। 29 नवंबर को रायपुर निवासी आशीष जैन ने नई टोयटा कैमरी कार खरीदी थी। 30 नवंबर को वे शगुन फार्म में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे और कार वैलेट पार्किंग में संजय झा को सौंप दी। पार्किंग ड्राइवर मन्नू दीप ने कार को पार्क किया। पार्टी खत्म होने के बाद जब आशीष ने कार वापस मांगी, तो पता चला कि कार पार्किंग में नहीं है। इसके बाद तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।