11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर : दुर्ग के बोरसी गांव में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री,लाखों लीटर कर चुके सप्लाई,धरे गए

नहीं रुक पा रही शराब की तस्करीराज्य सरकार की सख्ती के बावजूद गांवों में शराब की तस्करी हो रही है। गांव-गांव कोचिए फैले हुए हैं और अपना गैरकानूनी कारोबार फैलाए हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर : दुर्ग के बोरसी गांव में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री,लाखों लीटर कर चुके सप्लाई,धरे गए

रायपुर : दुर्ग के बोरसी गांव में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री,लाखों लीटर कर चुके सप्लाई,धरे गए

रायपुर. पुलिस विभाग द्वारा छापामार कारवाई के दौरान मंगलवार को दुर्ग जिले के ग्राम बोरसी में अवैध मदिरा निर्माण के फैक्टरी को पकड़ा गया। साथ ही अवैध शराब तथा इसे बनाने के लिए प्रयुक्त की जाने वाली अन्य सामाग्रियों को भी जब्त किया गया। अवैध मदिरा निर्माण के फैक्ट्री का संचालन बोरसी में विगत दो माह से किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 35 लीटर ओ.पी. स्प्रिट भी पकड़ा गया। पूछताछ में छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड से संबंधित वाहन से ओ.पी.स्प्रिट प्रदाय किया जाना बताया गया, जिसे पुलिस विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। आबकारी विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड से संबंधित वाहन से ओ.पी. स्प्रिट के प्रदाय को गंभीरता से लिया गया है। प्रकरण में कथित तौर पर आरोपी कर्मचारी, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड के होने का संज्ञान लेते हुए आबकारी आयुक्त द्वारा संबंधित को तत्काल कारण बताओ सूचना जारी कर दिया गया है। घटना की जांच उपरांत दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।