19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur: शताब्दी वर्ष में आरएसएस पहुंचा छत्तीसगढ़ के 30 लाख से अधिक घरों तक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने बताया कि विशेष संपर्क अभियान के तहत गृह-संपर्क किया गया...

Google source verification

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के शताब्दी वर्ष (Centenary Year) पर संघ छत्तीसगढ़ के 30 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा। संघ (RSS) के छत्तीसगढ़ प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने रायपुर (Raipur) में 18 मार्च को बताया कि विशेष संपर्क अभियान में ग्रामीण क्षेत्र में 1560 मंडलों में तथा नगरीय क्षेत्र में 666 बस्ती में 19429 टोलियों द्वारा 61686 कार्यकर्ताओं ने 30 लाख 55 हजार 557 घरों में गृह संपर्क किया। छत्तीसगढ़ प्रांत (Chhattisgarh) में 34 जिलों 1643 स्थानों में 2188 शाखा लग रही हैं। इनमें विद्यार्थी संयुक्त शाखा 1246, महाविद्यालयीन (केबल तरुण) 124, तरुण व्यवसायी शाखा 482, प्रौद्र व्यवसायी शाखा 192, बाल शाखा 144 है।

यह भी पढ़ें : चंड्र जी रात में सीएम साय ने भगवान झूलेलाल से की छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना