
पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया
CG News: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर विस्तृत और गहन समीक्षा की। बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ का प्रवेश द्वार है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना केवल आवश्यकता नहीं बल्कि राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास की अनिवार्यता है।
केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड करने तथा इसे केंद्रीय कार्गो हब के रूप में विकसित करने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। सांसद ने इस सहमति के बाद अब तक हुई प्रगति, ठोस कार्ययोजना एवं स्पष्ट टाइमलाइन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए इमिग्रेशन, कस्टम और वीज़ा कार्यालय की शीघ्र स्थापना, आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, रायपुर से प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक यात्री विदेश यात्रा करते हैं, ऐसे में दुबई, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तत्काल प्रारंभ करने की आवश्यकता है जिसके लिए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने पुराने टर्मिनल को कार्गो टर्मिनल में परिवर्तित कर छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पाद, वनोपज, हस्तशिल्प एवं औद्योगिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा गया। कोल्ड स्टोरेज, पेरिशेबल कार्गो सुविधा, आधुनिक वेयरहाउस और फास्ट क्लियरेंस सिस्टम की कमी को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। रायपुर को मध्य भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब बनाने के लिए निजी निवेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने की बात कही गई। बड़े अंतरराष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग हेतु रनवे विस्तार एवं मजबूती, CAT-II/III इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम की आवश्यकता तथा नाइट लैंडिंग सुविधा को अनिवार्य बताया गया।
बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए नए टर्मिनल या मौजूदा टर्मिनल के विस्तार की योजना पर भी चर्चा हुई।बैठक में अग्रवाल ने रायपुर से प्रयागराज, वाराणसी, पटना, लखनऊ, जयपुर सहित बंद रूट्स को पुनः प्रारंभ करने तथा मुंबई के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा सुविधा पुनः शुरू करने को भी कहा जिससे यहां के यात्रियों को सुविधा होगी और समय की बचत होगी। शहर से एयरपोर्ट तक सिटी बस सेवा के अभाव को गंभीर समस्या बताते हुए शीघ्र सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
अग्रवाल ने एयरपोर्ट से रायपुर से दुर्ग–भिलाई–कुम्हारी तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं सांसद बृजमोहन ने एयरपोर्ट पार्किंग में चल रही मनमानी वसूली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ड्रॉप वाहनों को कम से कम 8 मिनट का फ्री समय देने, उसके बाद शुल्क ₹25 से अधिक न लेने, एंट्री-एग्जिट घड़ियों को भारतीय मानक समय के अनुसार सिंक्रोनाइज़ करने तथा पिक-अप वाहनों को कम से कम 10 मिनट का फ्री समय देने के निर्देश दिए गए। टैक्सी और ऑटो चालकों से बिना पर्ची वसूली की शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
Updated on:
14 Jan 2026 01:09 am
Published on:
14 Jan 2026 01:08 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
