नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने माओवादियों की शाही शादी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता है कि सरकार झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतारने वाले माओवादियों की शादी करवा रही है और अफसर शादी में ऐसे खुशियां मना रहे हैं जैसे उन्होंने कोई किला फतह कर लिया है।