15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Murder Case: 3 सगे भाइयों ने युवक को मरते दम तक पीटा, फिर शव घर के सामने रख हो गए फरार

Raipur Murder case: राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। रविवार को मामूली बात में तीन सगे भाइयों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Jan 2025, 12:57 PM IST

raipur Murder case

Raipur Murder Case: राजधानी के गुढिय़ारी इलाके में मामूली बात पर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को उसके घर के सामने रख दिया गया। सुबह मोहल्ले वालों की नजर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या करने वाली तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Murder Case: मामूली बात में कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर की रात कुकरी तालाब गुढ़ियारी में राजू डहरिया के घर के पास सत्यनारायण उर्फ सत्तू बेरवंश (38) का गब्बू उर्फ योगेश डहरिया से विवाद हो गया था। इसके बाद गब्बू, उसके भाई बठवा उर्फ संजय डहरिया और चुकरी उर्फ घांसी राम तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। तीनों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा। इससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Raipur Murder Case: पति बना हत्यारा! गला घोंटकर फंदे पर लटकाया पत्नी का शव, आरोपी गिरफ्तार

हत्या के बाद शव को उसके घर के सामने रख दिया। सुबह पड़ोसी की नजर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।