29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर के सभी 70 वार्डों में सीसीटीवी, जानिए बजट की खास बातें

raipur Nagar Nigam Budget 2023 : 10 साल तक के बच्चों के लिए अप्पू घर का निर्माण व 1000 सीटों का शहरी महिला आजीविका केंद्र संचालित होंगे

2 min read
Google source verification
raipur_nagar_nigam.jpg

नगर निगम रायपुर

रायपुर. Raipur Nagar Nigam Budget 2023 : नगर निगम रायपुर में 200 करोड़ रुपए का बांड जारी करने सहित वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1608 करोड़, 74 लाख 43 हजार का बजट मंगलवार को बहुमत से पास हुआ। इसमें वार्डों से लेकर स्मार्ट बाजारों में सीसीटीवी कैमरे, लाइट लगाने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान है। इसके साथ ही सभी 70 वार्डों में बुजुर्गों के लिए चौपाल बनेगी और हर जोन में बेसहारा वृद्धों के लिए आश्रय गृह का निर्माण कराया जाएगा। 10 साल तक के बच्चों के लिए अप्पू घर का निर्माण व 1000 सीटों का शहरी महिला आजीविका केंद्र संचालित होंगे। निगम की बजट सामान्य सभा में महापौर एजाज ढेबर ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक से अपने बजट अभिभाषण में कहा, शहर के विकास के साथ ही बजट में हर आयु वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है।

बांड पर भाजपा पार्षदों का तीखा वार

200 करोड़ रुपए का बाण्ड बेचने के प्लान पर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, उपनेता मनोज वर्मा तथा मृत्यंजय दुबे ने कहा कि निगम के पास कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को भुगतान के लिए पैसा नहीं है। ऐसे में बाण्ड कौन खरीदेगा। बजट को भाजपा पार्षदों ने बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि बजट पुराना है, केवल कव्हर बदला गया है।

कमाई 1499 करोड़ 6 लाख 86 हजार

वार्षिक आय 1499 करोड़ 6 लाख 86 हजार होने का अनुमान है। इसमें पूंजीगत आय 1021 करोड़ 39 लाख 6 हजार, डिपॉजिट वर्क आय 32 करोड़ 90 लाख है। प्रारंभिक शेष राशि 108 करोड़ 92 लाख 90 हजार बताई गई। जबकि कुल वार्षिक आय 1607 करोड़ 99 लाख 76 हजार व खर्च 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार है। इस लिहाज से 74 लाख 68 हजार घाटे का बजट है।


48 लाख में सोनडोंगरी में डॉग शेल्टर
श्वानों की समस्या देखते हुए सोनडोंगरी में 4 एकड़ डॉग शेल्टर हाउस बनेगा। इसके लिए पर 48 लाख 50 हजार रु. का प्रावधान किया है। इसमें बीमार और सड़क दुर्घटनाओं में घायल श्वानों इलाज किया जाएगा।


स्मार्ट हैल्थ किओस्क सेंटर खुलेंगे
नगर निगम के 70 वार्डों में 50 जगहों पर स्मार्ट हैल्थ किओस्क के माध्यम से बीपी, शुगर की जांच कराने की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। इसके लिए 3 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर की संख्या भी बढ़ेगी।

युवाओं के लिए बीपीओ सेंटर खुलेगा

नगर निगम युवाओं को रोजगार के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर बीपीओ सेंटर प्रारंभ करेगा। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया है।

Story Loader