26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: इस सरकारी विभाग में जल्द होगी क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्ती

ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका। रायपुर नगर निगम में लेखा सहायक और क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर निकलने वाली है भर्ती।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Gupta

Jul 09, 2017

sarkari naukari

sarkari naukari

रायपुर.
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। नगर निगम रायपुर में जुलाई-अगस्त में करीब 55 पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। शासन ने संविदा पर सीधी भर्ती के लिए निगम को आदेश जारी किया है। निगम ऑनलाइन आवेदन मंगाकर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। जानकारी के अनुसार निगम के सहायक राजस्व, स्वच्छता निरीक्षक, लेखा सहायक और क्लर्क सहित अन्य रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।


Read More: इस सरकारी विभाग में निकली है वैकेंसी, 22 जुलाई तक करें आवेदन


नगर निगम में हर माह अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। इंजीनियर से लेकर क्लर्क, चपरासी आदि धीरे-धीरे रिटायर हो रहे है। लेकिन खाली पदों पर भर्ती के लिए कु छ वर्षों से रोक लगी थी। इस कारण से निगम में प्लेसमेंट के कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा था। अब शासन ने संविदा पर सीधी भर्ती करने के आदेश दिए हैं, तो रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्णय निगम प्रशासन ने लिया है।


Read More: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती होना है तो हो जाएं तैयार, 5853 पदों पर होगी भर्ती


व्यापमं या फिर एचआर एजेंसी से भर्ती

निगम प्रशासन ने निगम में संविदा पर सीधी भर्ती के लिए किसी प्रकार से विवाद से बचने के लिए सबसे पहले व्यापमं से ही भर्ती कराने का निर्णय लिया है। व्यापमं द्वारा मना करने के बाद किसी एचआर एजेंसी को भर्ती कराने का ठेका दिया जाएगा। ताकि निगम को देशभर से अच्छे उम्मीदवार मिल सकें।


Read More: Govt Job: इस विभाग में निकली है भर्ती, सैलरी है 20,000, जल्द करें आवेदन


नगर निगम आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि रिक्त पदों पर संविदा भर्ती करने का आदेश शासन से मिला है। जुलाई-अगस्त में भर्ती की जाएगी। फिलहाल व्यापमं या फिर किसी एचआर एजेंसी से भर्ती करवाने पर विचार किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें

image