Chhattisgarh CM Sai: कुछ दिनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में ही स्काई वॉक के अधूरे निर्माण को पूरा करने पर चर्चा होगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, स्काईवॉक के बचे निर्माण कार्य के लिए नए सिरे से टेंडर जारी करने पर विचार किया जा रहा है। इसके पहले फिर से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नए सिरे से सर्वे कराकर रिपोर्ट भी मंगाई जाएगी।