13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur news : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्टूडेंट्स ने एरोबिक व सेल्फ ​डिफेंस सीखा, See pics

2 min read
Google source verification
Raipur news

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता करने के लिए एरोबिक एवं सेल्फ डिफेंस खेलों का आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय में किया गया।

Raipur news

गुरुवार को प्र​शिक्षक के रुप में पूजा शेन्डे और पूनम चन्द्रवंशी उपस्थित थी। राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की थीम ’’शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के लिए खेल को बढ़ावा देना है।

Raipur news

इस थीम का महत्व यह कि व्यक्तियों को एक साथ रहने और सामाजिक बंधनों को मजबुत करने के लिए खेल के महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। थीम को सार्थक बनाते हुए महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने एरोबिक एक्सरसाईज एवं कराटे, किक बॉक्सिंग, ताईक्वान्डो में हिस्सा लिया।

Raipur news

सेल्फ डिफेंस खेलों का प्रदर्शन छात्रा खुश्बू साहू, मानसी, मंजु, कृति साहू, सोनम और ललिता ने किया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कराते में प्रथम स्थान पर बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा खुश्बू साहू, किक बॉक्सिंग में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी पहला स्थान मिला और बीएससी की छात्रा मंजू ने भी कराते में अव्वल रही।

Raipur news

यह आयोजन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रिंकु पांडे के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।