12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YouTube देखकर कर रहे ये काम तो सावधान, हो सकती है मौत, इस युवक ने गंवाई जान

Raipur news बताया जा रहा है कि घर वालों ने डॉक्टरों से इलाज करने की बात की थी। लेकिन किसी ने उसे YouTube से ऑनलाइन इलाज करने की सलाह दी।

2 min read
Google source verification
Youtube Honoured Entrepreneur of Jaipur Rajat Tiwari  by Silver Creator Award

रायपुर/भिलाई. YouTube देखकर इलाज कर रहे भिलाई के एक छात्र की 72 दिन बाद मौत हो गई। (Raipur news) कुत्ते की तरह अजीब सी हरकत करने के बाद उसे यहां अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानिए पूरा मामला..

दरअसल सुपेला के हार्डवेयर लाइन निवासी जय उर्फ रवि शर्मा (19) की सोमवार की रात रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। वह वैशाली नगर कॉलेज में एमकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके चाचा हरीश शर्मा ने बताया कि 72 दिन पहले उसे गली के एक कुत्ते ने काट लिया था।

बताया जा रहा है कि घर वालों ने डॉक्टरों से इलाज करने की बात की थी। लेकिन किसी ने उसे यू-ट्यूब से ऑनलाइन इलाज करने की सलाह दी।

इसके बाद जय उर्फ रवि ने किसी ऑनलाइन वैद्य के कहने पर उसके चाचा हरीश ने कुत्ते के काटने वाले स्थान पर लाल मिर्च व सरसों का तेल लगा दिया। किसी अन्य बाबा की ऑनलाइन दवा मंगाकर भी खा ली। घर वालों ने जब इंजेक्शन लगवाने की बात पूछी तो वह दवा लेने की बात कहता रहा। आखिकार उसकी तबियत और खराब होती चली गई।

करने लगा था अजीब हरकत
हरीश ने बताया कि रविवार शाम जय अजीब हरकतें करने लगा। दीवार को नोंचना, मुंह से लार गिरना शुरू हो गया। उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों की राय पर रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिता को भी नहीं चला पता
हरीश ने बताया कि 5 साल पहले जय के पिता नशा छोडऩे के नाम पर गुजरात के जामनगर गए थे, जो काफी दिनों बाद नहीं लौटे। परिजन जानकारी लेने गए तो आश्रम के लोगों ने बताया कि छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। जय की एक बहन व मां ही परिवार में हैं।