12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाहिता के घर संदिग्ध हालत में मिले युवक की पीट-पीट कर हत्या

विवाहिता के घर संदिग्ध हालत में मिले युवक व महिला को परिजनों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ पिटाई में युवक की मौके पर ही मौत हो गई

2 min read
Google source verification
young man murder

भिवानी। चरखी दादरी जिले के गांव भागवी में विवाहिता के घर संदिग्ध हालत में मिले युवक व महिला को परिजनों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ पिटाई में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवक झोझू कलां के एक बैंक में कार्यरत था। जिसका घायल महिला से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए मृतक के परिजनों की शिकायत पर घायल महिला व उसके जेठ पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव भागवी में मंगलवार अल सुबह दादरी सदर पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक युवक की पेड़ से बांधकर हत्या कर दी और महिला को बुरी तरह से घायल किया हुआ है। अल सुबह पुलिस मौके पर पहुंची व जांच की। पुलिस जांच के दौरान पाया कि गांव बधवाना निवासी बैंक कर्मचारी रामपाल (30) बाहर पेड़ के पास मृत पड़ा है जबकि घायल महिला कमरे के अंदर बेहोश पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं बेहोश पड़ी मृतका को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।


पुलिस के अनुसार मृतक गांव बधवाना निवासी रामपाल झोझू कलां के सैंट्रल बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत था। इससे पूर्व वह करीब तीन वर्ष तक गांव भागवी के बैंक में कार्यरत रहा है। जिस दौरान भागवी निवासी विवाहित पूजा के साथ उसके संबंध बन गए। सोमवार देर रात मृतक रामपाल व घायल महिला पूजा के बीच फोन पर बात हुई थी। जिसके बाद रामपाल अपनी सपलैंडर बाइक पर सवार होकर भागवी में पहुंचा। देर रात इसकी भनक परिजनों को लगी तो जाकर देखा। परिजनों ने दोनों को संदिग्ध हालत में देखा तो दोनों पर लाठी-डंडों सेे हमला कर दिया। बताया गया है कि रामपाल भागने लगा तो उसे पेड़ से बांधकर पिटाई की। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप, साजिश के तहत की हत्या
सरकारी अस्पताल में पहुंचे मृतक के पिता बधवाना निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसके बेटे रामपाल को साजिश के तहत फोन करके महिला के घर पर बुलाया गया था। विवाहिता पूजा के परिजनों ने घर के अंदर ले जाकर उसके बेटे रामपाल की पीटकर हत्या कर दी। वे इस मामले की पूरी जांच करवाने की मांग कर रहे हैं।

प्रेम प्रसंग के तहत हुई हत्या, मामला दर्ज
डीएसपी हैडक्वार्टर सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक रामपाल पहले गांव भागवी के सेंट्रल बैंक में कार्यरत था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। फिलहाल मृतक झोझू कलां के बैक में कार्यरत था। रामपाल व पूजा के बीच फोन पर बात हुई थी। देर रात परिजनों को पता चला तो दोनों की पिटाई कर दी। पिटाई में जहां रामपाल की मौत हो गई वहीं विवाहिता पूजा घायल हो गई जिसे प्र्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।