यह मंदिर दुर्लभतम है, जैसे पुष्कर में ब्रह्मा जी का अकेला प्राचीन मंदिर है, वैसे ही रायपुर के पास कौशल्या जी का अकेला मंदिर स्थित है। प्रदेश की राजधानी रायपुर से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर चंदखुरी (प्राचीन नाम चंद्रपुरी) गांव है। करीब 126 तालाब वाले इस गांव में सात तालाबों से घिरे जलसेन तालाब के बीच प्राचीन द्वीप पर एक एेसा मंदिर है, जहां भगवान श्रीराम की माता कौशल्या की प्रतिमा स्थापित है और रामलला उनकी गोद में विराजमान हैं।