8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माल ढुलाई में रायपुर रेलवे ने की 5000 करोड़ की कमाई, DRM ने कहा- ये ऐतिहासिक है..

Raipur Railway News: उस दौर में माल ढुलाई में रेलवे रिकॉर्ड बना रहा था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर मंडल ने माल ढुलाई आय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5000 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 24 Mar 2024, 10:28 AM IST

raipur_railway_mall.jpg

Raipur Railway News: जिस दौर में यात्री ट्रेनें कैंसिल होती रही हैं, उस दौर में माल ढुलाई में रेलवे रिकॉर्ड बना रहा था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर मंडल ने माल ढुलाई आय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5000 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया, जिसे डीआरएम संजीव कुमार ने ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इसका श्रेय रेल कर्मियों और अधिकारियों को जाता है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 23 मार्च 2024 तक रायपुर रेल मंडल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए माल लदान में रायपुर रेलवे ने राजस्व हासिल किया है। 5000 करोड़ माल लदान आय हासिल करने का यह कीर्तिमान रायपुर मंडल का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देश के विभिन्न राज्यों को रायपुर रेल मंडल ने यह अभूतपूर्व सेवा प्रदान कर देश की प्रगति में सहायक भूमिका निभाई है।


यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के निर्देशन एवं भारतीय रेल यातायात सेवा अधिकारियों के मार्गदर्शन से संभव हुआ। इस अवसर पर नियंत्रण कक्ष में मंडल रेल प्रबन्धक संजीव कुमार की उपस्थिति में केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा अपने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवधि में माल लदान में स्टील, चावल, कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, खाद्यान, डोलोमाइट, लाइम स्टोन आदि शामिल है।

स्टील, कोयला से चावल तक की खेप

रायपुर रेलवे की साइडिंग से इस अवधि में माल लदान में स्टील, चावल, कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, खाद्यान, डोलोमाइट, लाइम स्टोन आदि शामिल है।