29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरी सुपरफास्ट ट्रेन में पुलिस को ऐसा क्या मिला… यात्रियों में मच गई खलबली

Raipur news: जीआरपी पुलिस ने गांजा तस्करी का खुलासा किया है। रायपुर रेलवे पुलिस ने पूरी-एलटीटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर अंतरराजजीय तस्कर का भांडाफोड किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 May 2023, 4:54 PM IST

What did the police find in the entire superfast train, there was panic among the passengers

file photo

Chhattisgarh news: रायपुर। जीआरपी पुलिस ने गांजा तस्करी का खुलासा किया है। रायपुर रेलवे पुलिस ने पूरी-एलटीटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर अंतरराजजीय तस्कर का भांडाफोड किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए कीमत का करीब 48 किलो का गांजा जब्त किया है।

यह भी पढ़े: बीजेपी पार्षद दल ने नगर निगम का किया घेराव, इन मांगों को लेकर की नारेबाजी, देखें वीडियों

उड़ीसा से जा रहे थे भुसावल

रायपुर रेलवे पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी रॉकी कुमार और चंडीगढ़ के विशाल दोनों उड़ीसा के ढेकनाल से गांजा लेकर भुसावल जा रहे थे। वहीं रायपुर पहुंचने से पहले ही जीआरपी पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूरी-एलटीटी सुपर फास्ट के बी-6 बोगी में बैठे हुए थे। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ किया तो गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई से पूछने पर आरोपियों की असलियत सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने 5 लाख रुपए कीमत का करीब 48 किलो गांजा जब्त किया।

यह भी पढ़े: सिस्टम की खामियों से छूट जाते हैं 60% चाकूबाज, किशोरों में जागरुकता जरूरी

पुलिस का जारी है अभियान

नशे के खिलाफ रेलवे पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अंतरराजजीय गांजा तस्कार को दबोचा है। इससे पहले भी नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इधर ट्रेन में गांजा तस्करी का खुलासा होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े: Weather News : नौतपा आज से... जितना तपेगा सूर्य, उतनी अच्छी बारिश, क्यों ऐसा कहते हैं लोग, जानें