रायपुर. देश में तेजी से नॉनवेजीटेरियन व्यंजन के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है। वहीं देश में नॉनवेज को पसंद करने वालों में प्रदेश का आठवां स्थान है। देश में कुल 71 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं जबकि प्रदेश में 82.5 प्रतिशत लोग नॉन वेजीटेरियन पंसद करते हैं। जबकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में 49.4 प्रतिशत लोग नॉन वेजीटेरियन हैं। देश में सबसे ज्यादा तेलंगाना में मांसाहारी पंसद किया जाता है। समुद्र किनारे बसने वाले पांच राज्य एेसे हैं जहां लगभग 98 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है। एसआरएस और एनएसएसओ घरेलू खपत की रिपोर्ट में इसका विश्लेषण किया गया है।