
रायपुर में हादसा
Road Accident In CG: रायपुर। टिकरापारा इलाके में एक तेज रफ्तार यात्री बस ने दोपहिया सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Road Accident In Raipur: पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर ढेबर सिटी निवासी अभिषेक सिंह अपने चचेरे भाई मोनू सिंह के साथ घड़ी चौक से भाठागांव जा रहे थे। भाठागांव बस स्टैंड के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस सीजी 09 एफ 0219 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। मोनू (Road Accident) के सिर व अन्य भाग में गंभीर चोटें आईं। अभिषेक भी घायल हो गया। दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Published on:
25 Jul 2023 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
