18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ASTROLOGY: तुला राशि वाले रखें सकारात्मक सोच, करें यह उपाय…

जानिए कैसी है आपकी गृह दिशा अपने भविष्य के बारे में...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Surya Pratap Goutam

Jul 25, 2016

#astrological predictions/patrika.com/horoscope in

#astrological predictions/patrika.com/horoscope in hindi by patrika for 17 july 2016

मेष-
आलस त्यागें और अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें। प्रतिष्ठित व्यक्ति से संबंधों का लाभ मिलेगा।


वृषभ-
दिन की शुरूआत शुभ संकल्पों से होगी। पेट की तकलीफ से पीडि़त रहेंगे। अड़चनों के बावजूद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी।


मिथुन-
आपके मन में कुछ है और करते कुछ हैं। आलसी प्रवृत्ति के कारण व्यर्थ समय बर्बाद न करें। विरोधी आपके काम को प्रभावित कर सकते हैं।


कर्क-
आत्मविश्वास के बलबूते आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


सिंह-
दिन उपयुक्त है। अपनों से अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। संतान की ओर से थोड़ा कष्ट रहेगा, किंतु प्रयास करने से समस्या हल हो सकती है।


कन्या-
कार्यस्थल पर नई तकनीकी से लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पहले किए गए अच्छे कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे।


तुला-
आप बहुत नकारात्मक सोच रखते हैं। अपने आपको एक्टिव रखें संभव हो तो दिनचर्या में योग प्राणायाम को अपनाएं, लाभ होगा।


वृश्चिक-
कारोबार में विवेक से निर्णय लेकर कार्य करें तो सफलता मिल सकती है। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में अनुकूलता रहेगी।


धनु-
पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक विवादों से नुकसान की आशंका है। साहस, पराक्रम बढ़ेगा।



मकर-
परिवार की चिंता के कारण आपका निजी जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मनोबल बढऩे से कठिन कार्य भी आसानी से कर पाएंगे।


कुम्भ-
प्रियजनों के साथ तीर्थयात्रा हो सकती है। कार्यों में आ रही राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।


मीन-
कारोबार में शत्रु कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। बातचीत में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि से चिंता व तनाव में रहेंगे।

ये भी पढ़ें

image