
नामांकन शुरू (फोटो: पत्रिका)
Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 5 सीटों में से 2 सदस्यों केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 26 फरवरी को चुनाव अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ नामांकन पत्र जमा करने सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।
उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। निर्वाचन में राज्य के कुल 90 विधानसभा सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 54, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 35 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक सदस्य शामिल हैं। सभी विधायक मत-पत्र के माध्यम से मतपेटी में अपना मत प्रदान करेंगे। मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए बैंगनी रंग के स्कैच पेन का उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।
राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के कोटे की 5 में से 2 सीट 9 अप्रैल 2026 को रिक्त हो जाएगी। इनमें फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी की सीट शामिल हैं। इनमें से एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जाना तय है। इस लिहाज से कांग्रेस-भाजपा में अभी से सरगर्मी शुरू हो गई है। कांग्रेस अपनी रिक्त होने वाली एक सीट पर किसी आदिवासी को मौका देने का मन बना रही है। यही वजह है कि अभी से बस्तर और सरगुजा के आदिवासी नेता सक्रिय हो गए हैं। वहीं भाजपा की नीति व रीतियों की वजह से दावेदार खामोश हैं, लेकिन अंदरूनी खाने में हलचल शुरू हो गई है। चर्चा के मुताबिक भाजपा आदिवासी या फिर ओबीसी पर अपना दांव खेल सकती है।
अप्रैल 2026 में राज्यसभा की सीट खाली हो रही है। यहां दावेदारों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता, लेकिन किसी कारण से दावेदार चूक जाते हैं, तो उन्हें जून 2028 तक का इंतजार करना होगा। 29 जून 2028 को राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन की सीट रिक्त होगी।
Published on:
26 Feb 2026 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
