
हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल (photo source- Patrika)
Viral Video: राजधानी के कमलविहार क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर हथियारों के साथ डांस करते और उनका प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह वीडियो एक जन्मदिन समारोह का बताया जा रहा है, जहां युवकों ने हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
इस घटना को लेकर इलाके में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। हाल के समय में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने की प्रवृत्ति बढ़ती दिखाई दे रही है, जो चिंता का विषय बन गई है। मामला सामने आते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
Viral Video: अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो की सत्यता, स्थान और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन और उसका प्रचार-प्रसार कानूनी नियमों का उल्लंघन हो सकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि या वीडियो की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर सूचित करें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।
Updated on:
25 Feb 2026 07:51 pm
Published on:
25 Feb 2026 07:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
