3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan 2021: इस बार रक्षाबंधन पर नहीं है भद्रा का साया, पूरे दिन रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा नहीं होने से दिनभर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। इस अवसर पर भाइयों की कलाइयों राखियों की दमकेंगी।

2 min read
Google source verification
Raksha Bandhan : रक्षा सूत्र बांधने का ये है सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त, राखी बांधते समय बहनें बोलें ये मंत्र

Raksha Bandhan 2021: इस बार रक्षाबंधन पर नहीं है भद्रा का साया, पूरे दिन रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रायपुर. Raksha Bandhan 2021: पवित्र रक्षाबंधन की तैयारियों में दिनभर भाई-बहन उत्साह से जुटे रहे। राखी, मिठाई और तोहफा की खरीदारी करने के साथ ही बहनें भाइयों के घर पहुंचने के लिए निकल पड़ी हैं। यह सिलसिला रक्षाबंधन पर्व के दिन भी जारी रहेगा। रक्षाबंधन पर्व रविवार को हर्षोल्लास से मनेगा।

पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार इस बार भद्रा नहीं होने से दिनभर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। इस अवसर पर भाइयों की कलाइयां राखियों से दमकेंगी। वहीं मंदिरों और आश्रमों में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन होगा। क्योंकि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर्व के दिन से ही सावन मास का समापन होगा।

रक्षाबंधन पर्व के उत्सव को देखते हुए बाजार में काफी भीड़ रही। वहीं ट्रेनों और बसों से बहनों के आने-जाने की वजह से भरी रहीं। रायपुर स्टेशन से दुर्ग और बिलासपुर तरफ की लोकल ट्रेनें पैक चलीं। वहीं अपने-अपने वाहनों से भी भाई-बहन के आने सिलसिला चलता रहा। जिन बहनों के भाइयों का घर नजदीक है वे रक्षाबंधन पर्व के दिन पहुंचेंगी। भाई भी बहनों के घर पहुंचकर रक्षासूत्र बंधवाएंगे और बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेंगे।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर बांधे इन 5 चीजों से बनी वैदिक राखी और जरूर करें इस मंत्र का जप

हवन-पूजन और जनेऊ बदलेंगे
पंडित मनोज शुक्ल के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि पर मंदिरों और आश्रमों में पुण्य स्नान कर जनेऊ की पूजा कर नया धारण करेंगे। अभिषेक पूजन, हवन, आहूति देकर श्रावणी उपाकर्म संपन्न होगा। सावन मास के प्रारंभ से शिवालयों में अखंड श्रीराम चरितमानस का पाठ चल रहा है, जिसका पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।

गायत्री परिवार की अपील नशा से दूर रहने का संकल्प लें
रक्षाबंधन पर गायत्री परिवार ट्रस्ट ने बहनों से रक्षासूत्र बांधकर भाइयों को नशे से दूर रहने का संकल्प लेने की अपील की है। इस संकल्प से ना केवल भाई की सुरक्षा होगी, बल्कि एक मां की गोद सुनी होने से बचेगी, क्योंकि नशे की लत बहुत ही खतरनाक है। नशामुक्त समाज के निर्माण में भी मदद होगी।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2021 : इस रक्षाबंधन भाइयों की कलाई पर दिखेगी चावल और बांस से बनी राखियां

ब्रह्माकुमारी संस्था का ऑनलाइन वेबीनार
रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शाम 6 बजे बजे ऑनलाइन वेबीनार तय किया गया है। इसमें वर्तमान परिवेश में नैतिक मूल्यों की रक्षा विषय पर बोलने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्य रूप से आमंत्रित किया है। संस्था की रायपुर निदेशिका कमला दीदी ने बताया कि स्थानीय गायक गीत की प्रस्तुति और कलाकार आकर्षक प्रस्तुति देंगे।

चौघड़िया मुहूर्त
शुभ : सुबह 9 से 10.30 बजे
अभिजीत : 11.36 से दोपहर 12.24 बजे
चर : 1.30 से 3 बजे
अमृत : 4.30 से शाम 6 बजे
गोधूलि बेला : शाम 5 से 7 बजे

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग