17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan 2021 : सब्जियों और गोबर के बीज से महिलाएं बना रही है रंग बिरंगी राखियां

संगठन की 10 महिलाओं द्वारा राखियां बनाई जा रही है। संगठन की महिलाओं ने बताया कि राखी के अलावा पूजा के लिए पर्यावरण अनुकूल पाल्म लीफ के पत्ते एवं गन्ने से बने पत्तल के पूजा थाली का निर्माण भी किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
rakhibandhan.jpg

रायपुर . राजधानी की महिलाओं द्वारा सब्जियों के बीज, बांस, गोबर, फैंसी, चॉकलेट, मौली धागा से आकर्षित राखियां बनाई जा रही है। कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर सेरीखेड़ी में उजाला ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा कई प्रकार की राखियों का निर्माण किया जा रहा है। संगठन की 10 महिलाओं द्वारा राखियां बनाई जा रही है।

संगठन की महिलाओं ने बताया कि राखी के अलावा पूजा के लिए पर्यावरण अनुकूल पाल्म लीफ के पत्ते एवं गन्ने से बने पत्तल के पूजा थाली का निर्माण भी किया जा रहा है। महिलाओं को राखियों और थालियों के लिए खादी ग्रामोद्योग, संचालनालय इंद्रावती भवन, पर्यावास भवन, जैसे शासकीय विभागों से भी ऑर्डर मिलने लगे हैं। समूह की महिलाओं द्वारा अलग-अलग डिजाइन में तैयार की गई राखियों की कीमत भी अलग-अलग रखी गई है। स्थानीय बाजारों से भी प्रतिदिन ढेरों ऑर्डर मिलने लगे हैं।

मॉल में भी लगाए हैं स्टॉल
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आने पर राखियों की डिमांड बढऩे लगी है। ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा बीजों एवं गोबर की फैंसी राखियों को बिहान के विभिन्न विक्रय केन्द्र जैसे अंबुजा मॉल, मेगनेटो मॉल, इंन्द्रवती भवन कैंटीन तथा ग्रामीण हाट बाजार आदि में भी विक्रय किया जा रहा है।

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं का कौशल उन्नयन से प्रशिक्षित कर हुनरमंद बनाया जा रहा है ताकि परिवार के जीविकोपार्जन में अपना हाथ बंटा सकें। कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर की महिलाएं राखी बनाई जा रही है।
- मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ, रायपुर