24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्णिमा की रात चुपचाप करें ये टोटके फिर देखें चमत्कार, बन जाएंगे मालामाल

रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भाई-बहन के लिए सबसे बड़ा दिन तो होता ही है। साथ ही यह एक सबसे बड़ी तांत्रिक रात्रियों में भी माना जाता है।
2 min read
Google source verification
Purnima Totke

पूर्णिमा की रात चुपचाप करें ये टोटके फिर देखें चमत्कार, चमक जाएगी किस्मत

रायपुर. रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भाई-बहन के लिए सबसे बड़ा दिन तो होता ही है। साथ ही यह एक सबसे बड़ी तांत्रिक रात्रियों में भी माना जाता है। यदि इस दिन आप छोटे-छोटे तांत्रिक क्रिया या टोटके करें तो माना जाता है आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। तो आइए जानते हैं कि आज यानि रक्षाबंधन के दिन कौन-सी तांत्रिक क्रिया या टोटके करने से भाग्य चमका सकते हैं।

- यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा नीचे स्थान पर है जिसकी वजह से आपको बहुत सी मानसिक परेशानियां आ रही हैं या घर में कलह का वातावरण हो रहा हो तो इस दिन चंद्रमा को दूध से अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही अर्घ्य देते समय वहीं बैठ कर ॐ सोमेश्वराय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इस दिन दूध या खीर का दान करना भी सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
- यदि आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो इस दिन पिंजरे में कैद पक्षी को आजाद करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से मुक्त हो सकते हैं।
- अगर आप किसी बाधा से परेशान हैं तो यह उपाय आपको समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। इस दिन यानि पूर्णिमा के दिन अपने कुलदेवी और कुलदेवता के स्थान पर जाएं और एक नींबू लेकर उसे 21 बार अपने चारों ओर घुमाकर उसे दो भागों में काटकर विपरीत दिशा में फेंक दें। इसके बाद कुलदेवी या कुलदेवता से क्षमा प्रार्थना और पूजन करें। ऐसा करने से घर से समस्त परेशानियां या बाधाएं दूर होती हैं।

- यदि किसी व्यक्ति ने पैसा लिया है या पैसा वापस नहीं दिया है तो इस उपाय से आपका पैसा तुरंत वापस मिल जाएगा। इस दिन कपूर से काजल निकाल लें। फिर कागज पर नाम लिखकर उसे भारी पत्थर के नीचे दबा दें। फिर देखें चमत्कार आप का दिया हुआ पैसा तुरंत वापस मिल जाएगा।

- रक्षाबंधन के दिन यदि बहनें फिटकरी लेकर भाई के चारों ओर उल्टी दिशा में घुमा कर उसे घर के बाहर आग में जला दें। ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
- जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि नीचे स्थान में है, उसे काले रंग के चौकोर पत्थर लेकर खडिय़ा से शनि यंत्र बनाकर अपने ऊपर से उल्टा दिशा में 8 बार घुमा कर उसे बहती नदि या कुएं में फेंक दें। ऐसा करने से शनि दोष या कालसर्प से मुक्ति मिलती है।
- पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही एक स्फटिक माला यानि 108 बार एंग सरस्वत्यै नम: का जप करने से राहु या चंद्रमा दोष से आपको मुक्ति मिलेगी।
- इस दिन बहनें अगर अपने भाई को वटवृक्ष यानी बरगद पर लगा हुआ कोई भी पौधा देती हैं तो सुख समृद्धि का वास होता है।