
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 अप्रैल को शिवरीनारायण के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विभिन्न कार्यो का लोकार्पण के साथ ही राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता समापन समारोह में पहले तीन स्थान आने वाली मानस मण्डलियों को पुरस्कृत करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राम गमन पर्यटन परिपथ के तहत शिवरीनारायण में 6 करोड़ की लागत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें शिवरीनारायण के मंदिर परिसर का उन्नयन एवं सौदर्यीकरण, दीप स्तंभ, रामायण इंटरप्रिटेशन सेन्टर एवं पर्यटक सूचना केन्द्र, मंदिर मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार, नदी घाट का विकास एवं सौंदर्यीकरण, घाट में प्रभु राम-लक्ष्मण और शबरी माता की प्रतिमा का निर्माण किया गया है।
READ MORE : 31 साल बाद बंटेगा मुआवजा, 38 हेक्टेयर जमीन बढक़र हो गई साढ़े 50 हेक्टेयर, गड़बड़ी इतनी कि खसरा-रकबा भी बदला
अनूप जलोटा और दिलीप षडंगी की प्रस्तुति
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता, 3 बजे से जसगीत सम्राट दिलिप षडंगी की प्रस्तुत होगी। शाम 6 बजे राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता में विजेता मण्डली की प्रस्तुति होगी।
शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक बाबा घाट में महा आरती का आयोजन होगा। शाम 7.30 बजे दीक्षांत समूह खैरागढ़ द्वारा राम-शबरी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका और रात्रि 8 बजे भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।
शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक बाबा घाट में महा आरती का आयोजन होगा। शाम 7.30 बजे दीक्षांत समूह खैरागढ़ द्वारा राम-शबरी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका और रात्रि 8 बजे भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।
Published on:
10 Apr 2022 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
