27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो स्टोरीः श्रीराम नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आम से लेकर खास तक हुए शामिल

रायपुर. शहर में गुरुवार को दो अलग-अलग नजारे सामने आए। इनमें एक बात समान थी तो आस्था। नवरात्र की नवमी पर कन्या भोज के लिए सुबह से 9 देवियां घरों में पधारीं थीं, तो अपने प्रभु श्रीराम के जन्म की खबर पाकर लोग दोपहर होते ही मंदिरों की ओर निकल पड़े। एक ओर माता की विदाई से आंखें नम हुईं। दूसरी ओर प्रभु के आगमन की खुशी में आंखें छलक पड़ीं।

3 min read
Google source verification
ram navami celebrated

वीआईपी रोड के किनारे बना श्रीराम मंदिर बहुत कम समय में आकर्षण का केंद्र बन गया है। गुरुवार को दोपहर 12 बजते ही भव्य आतिशबाजी के बीच यहां भगवान की जन्म आरती गाई गई। यहां भंडारे में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। देरशाम यहां पर भव्य आतिशबाजी की गई। जिसके देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ram navami celebrated

शाम होते ही भीड़ चार गुना हो गई थी। कारण, ख्याति प्राप्त भजन गायिका मैथिली ठाकुर बिहार से यहां प्रभु भक्ति करने आई थीं। रात 8 से 11 बजे तक चली उनकी भजन संध्या में लोग पूरे समय मंत्रमुग्ध नजर आए। इधर, सड़कों पर दोनों ओर 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजलाल गोयल, सचिव भगवती शर्मा, मुख्य पुजारी पं. हनुमंत लाल आदि मौजूद रहे।

ram navami celebrated

कंकाली तालाब के पास नवमी के अवसर शोभा यात्रा निकाली गई और जवारा विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहां पर उमड़ी थी।

ram navami celebrated

कंकाली तालाब के पास नवमी के अवसर शोभा यात्रा निकाली गई और जवारा विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यहां पर उमड़ी थी।

ram navami celebrated

सुंदर नगर में रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर बच्चों को श्री राम, सीता माता और श्री लक्ष्मण की वेशभूषा में तैयार किया गया था। बच्चे हनुमानजी का रूप धारण किए थे। इस दौरान वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे भी उपस्थित थे।

ram navami celebrated

प्राचीन दूधाधारी मठ में गुरुवार को श्रीरामनवमी पर 550 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान का स्वर्ण श्रृंगार किया गया। भगवान यहां सोने के वस्त्र धारण किए हुए नजर आए। मुकुट, छत्र, कुंडल, बाजूबंध, खड़ाऊ और यहां तक धनुष और बाण भी सोने के थे। माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने भी स्वर्ण श्रृंगार किया था। दोपहर 12 बजे महंत रामसुंदर दास ने भगवान की जन्म आरती की। मुख्तियार रामछबिदास ने बताया कि जन्म की खुशी में शुक्रवार को मठ में 160 किलो मालपुआ बनाकर बांटा जाएगा।

ram navami celebrated

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में जाकर दर्शन किए।

ram navami celebrated

नवमी के अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह अपने निवास पर कन्याभोज का आयोजन किया। उन्होंने कन्या का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। वहीं शाम को वे सामूहिक श्रीहनुमान चालिसा के पाठ में शामिल हुए।

ram navami celebrated

पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ में अनोखे ही अंदाज में श्रीराम के जन्म की खुशी मनाई गई। गुरुवार को यहां 6 दिन यानी भगवान की छट्ठी तक मनाए जाने वाले उत्सव की शुरुआत हुई। रामलला के जन्म पर इस तरह खुशियां मनाने वाला यह शहर का इकलौता मंदिर है। दोपहर 12 बजे विधायक सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति में महंत रामसुंदर दास ने आरती कर इसकी शुरुआत की। अजय तिवारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे राजभोग आरती होगी। 3 तारीख तक नित्य भजन-कीर्तन चलेगा।

ram navami celebrated

समता कालोनी स्थित दिव्यांग बालिका गृह में गुरुवार को सामूहिक राम रक्षा पाठ किया गया। कार्यक्रम और आध्यात्मिक समिति की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लक्ष्य से दोगुना 1201 बार राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया। मंडल सचिव चेतन दंडवते ने रामनवमी के अवसर पर आयोजित भक्तिमय कार्यक्रम में राम रक्षा स्त्रोत पर प्रकाश डाला। श्री