
रायगढ़. CG Crime news : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा में 15 सितंबर को स्थानीय युवती ने मनोज नागवंशी (30 साल) पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
CG Crime news : महिला संबंधी अपराध पर संवेदनशीलता बरतते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा तत्काल पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अप्रैल 2022 में मनोज नागवंशी उसे शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर घर से भगाकर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र ले गया।
CG Crime news : जहां दोनों मजदूरी का काम करते थे। मनोज इसे पत्नी की तरह रखकर शारीरिक संबंध बनाता था। बीते जुलाई माह में मनोज को शादी कर गांव घर में रखने की बात कहने पर शादी करने से इंकार कर मनोज इसे गेरवानी के किराया मकान से झगड़ा विवाद कर घर से भगा दिया। तब गांव आई और अपने परिवारवालों को बताई। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
17 Sept 2023 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
