राजधानी में 48 करोड़ की लागत से डीडीयू ऑडिटोरियम का उद्घाटन 15 अक्टूबर 2017 को हुआ था। आर्किटेक्चर आर.के. पटेल ने बताया, इंटीरियर लुक हमने मॉडर्न प्रपोजल का दिया था जिसे डोम कॉन्सेप्ट पर करने कहा गया। इसकी डिजाइनिंग में लगभग ढाई महीने लग गए थे। यहां 1500 सीटर का मुख्य ऑडिटोरियम, दो कन्वेन्शन हॉल (100 और 60 सीटर), 25 सीटर बैठक के लिए बोर्ड रूम, कैफेटेरिया और प्रदर्शनी हॉल, ग्रीन रूम और एट्रीयम (फॉयर)सुरक्षा की दृष्टि से पूरा भवन सीसीटीवी कैमरा से लैस है।