रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस में इस टीआई के घिनौने करतूतों ने खाकी को दागदार कर दिया। दरअसल बिलासपुर जिले में महिला पुलिस के साथ 4 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां थाने में पदस्थ एक महिला एसआई को शादी का झांसा देकर थाना प्रभारी ने 4 साल तक दैहिक शोषण किया। वहीं, शादी करने की जिद करने पर वह मना कर दिया। पीडि़ता महिला पुलिस ने थाने में मामले में की शिकायत दर्ज कराई है। बिलासपुर पुलिस ने आरोपी टीआई के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।