6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिली राहत! मौसम हुआ मेहरबान-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी…

CG Weather Update: मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिली राहत! मौसम हुआ मेहरबान-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिली राहत! मौसम हुआ मेहरबान-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आई इस नरमी से दिन और रात के तापमान में संतुलन देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनजीवन भी कुछ हद तक सहज हुआ है।

CG Weather Update: आज कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले 4 दिनों तक असर रहेगा बरकरार

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। 5 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। इसके अलावा अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट दर्ज हो सकती है।

बीते दिन भी हुई बारिश, तापमान में अंतर

रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पौड़ी उपरोरा में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

सिनोप्टिक सिस्टम से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, गंगा के पश्चिमी बंगाल से लेकर तेलंगाना तक छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है।

सतर्क रहने की जरूरत

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।