
tomato
रायपुर. स्थानीय सब्जी बाजार में टमाटर की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। टमाटर थोक में 35 से 40 रुपए के बजाय अब 20 से 30 रुपए प्रति किलो पर आ चुकी है, जिसकी वजह से चिल्हर बाजार में टमाटर की कीमतें 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिक रही है। राजधानी के कुछ बड़े बाजारों में कीमतें 40 रुपए भी पहुंच चुकी है।
फैक्ट फाइल
वर्तमान में
टमाटर थोक में- 20- से 30 रुपए
चिल्हर में- 40-50 रुपए
15 दिन पहले
टमाटर थोक में- 35-45 रुपए
चिल्हर में 70-80 रुपए
टमाटर की कीमत 10 से 15 दिन पहले 70 से 80 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी थी। इस मामले में थोक सब्जी बाजार के व्यापारियों के मुताबिकटमाटर की कीमत में गिरावट की प्रमुख वजह स्थानीय उत्पादन की आवक और दूसरे राज्यों में सप्लाई में कमी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ से बड़ी तादाद में टमाटर का निर्यात दूसरे प्रदेशों में किया जा रहा था। थोक कारोबारियों का कहना है कि अब दीगर राज्यों से भी सब्जियों के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसकी वजह से टमाटर सहित अन्य सब्जियों के निर्यात में कमी आई है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यही स्थिति बरकरार रहने पर दिसंबर के पहले सप्ताह से कीमतों में और गिरावट आ सकती है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते से स्थानीय आवकों का दौर भी शुरू हो जाएगा।
Published on:
01 Dec 2021 03:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
