29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवनाथ नदी में हादसा: बेरीकेट्स हटा कर नदी में उतार दी कार, SDRF तड़के सेबह से सर्चिंग में जुटी

देर रात शिवनाथ नदी में कार बह गई। SDRF की टीम तड़के सुबह से ही सर्चिंग में लगी हुई है।  

less than 1 minute read
Google source verification
durgg.jpg

दुर्ग। जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल शहर के शिवनाथ नदी में देर रात एक कार घुस गई। कार में पांच लोग सवार थे। घटना की सुचना मिलते ही SDRF की टीम सुबह 6 बजे से नदी में सर्चिंग कर रही है।

SDRF से मिली जानकारी के अनुसार एक कार रविवार देर रात 12.30 बजे अंजोरा की तरफ से दुर्ग आ रही थी। कार चालक शिवनाथ नदी के ऊपर बने ब्रिज से न जाकर सीधे नदी की ओर जाने लगा। नदी में बाढ़ होने से की वजह से पुलिस ने वहां बेरीकेट्स लगा रखा है, जिससे की कोई नदी की तरफ न जा सके। घटना स्थल से कुछ दूर पर ईंट भट्ठा है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कार बेरीकेट्स के पास कुछ समय के लिए रुकी। जिसके बाद कार से दो तीन लोग उतरे। उन्होंने बेरीकेट्स को हटाया और कार को नदी में खुसा दिया। नदी में बाढ़ होने की वजह से कार उसमें बहती चली गई।

नदी में कार बह जाने की सूचना लोगों ने डायल 112 को दिया। जिसके बाद पुलगांव पुलिस और SDRF दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। रात में काफी देर सर्च करने के बाद कहीं कुछ नहीं पता चला। जैसे ही सुबह हुई तड़के से ही गोताखोरों टीम बोट लेकर नदी में उतर गए हैं। बाईट 6 घंटों से सर्चिंग जारी है लेकिन किसी का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस भी संदेह में है की आखिर क्यों कार सवारों ने बेरीकेट्स हटा कर कार को नदी के भीतर घुसा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।