भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में छग के पद्मश्री राधेश्याम बारले(अंतरराष्ट्रीय नृत्य कलाकार), पद्मश्री अनुज शर्मा ( फिल्म कलाकार), और पूर्व आईएएस राजपाल सिंह त्यागी सहित करीब 300 लोग पार्टी में शामिल हुए। गुरुवार को इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अरुण सॉव, प्रभारी ओम माथूर, पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह, सांसद सुनील सोनी, पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पूर्वमंत्री राजेशमूढ़त सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इस अवसर पर हाॅल पार्टी कार्यकर्तों से खचाखच भरा हुआ था।