29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ के मंत्री से पूछा- क्या वे प्रियंका गांधी को नचवाएंगे

छतीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बीच जुबानी जंग  जारी 

2 min read
Google source verification
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ के मंत्री से पूछा- क्या वे प्रियंका गांधी को नचवाएंगे

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ के मंत्री से पूछा- क्या वे प्रियंका गांधी को नचवाएंगे

रायपुर. राजधानी रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर छतीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बीच जारी जुबानी जंग अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के बयान ने तूल पकड़ लिया है। मंत्री अमरजीत भगत ने चुटकी लेते हुए बयान दिया था कि आदिवासी नृत्य महोत्सव में रेणुका सिंह को नचाएंगे, हम मांदर झेलेंगे (बजाएंगे)। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
छतीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से जवाब मांगा है। रेणुका सिंह ने ऐसा सवाल कर दिया है जिसका जवाब शायद ही मंत्री से दे पाएं। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये संस्कृति मंत्री से पूछा है कि ''क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे ?"
केन्द्रीय मंत्री ने यह सवाल ऐसे वक्त किया है, जब छत्तीसगढ़ के रायपुर में 27 दिसंबर को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह ट्वीट अमरजीत भगत के उस बयान के आधार पर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी थाप पर रेणुका सिंह को नचाएंगे।
रेणुका सिंह के इस ट्वीट को सियासी पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। ज्ञात है कि पिछले दिनों अंबिकापुर प्रवास पर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने छतीसगढ़ से इकलौती मंत्री होने के बावजूद आदिवासी नृत्य महोत्सव में आमंत्रित नही करने का आरोप लगाया था।
रेणुका के इस आरोप पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने चुटकी ली थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि वे रेणुका सिंह को बुलाएंगे और नचाएंगे। इस समारोह में खुद मंत्री भगत ने मांदर बजाने की बात कही थी।

आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ पर कुछ अलग अंदाज में नजर आए राहुल
राहुल गांधी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की थाप पर उन्होंने बस्तर के आदिवासी कलाकारों के साथ नृत्य करते नजर आए। गले में ढोलक लिए और सिर पर पारंपरिक मुकुट लगाकर राहुल लोकभाषा में गाए जा रहे गीत पर मुस्कुराते हुए पैर थिरकाते नजर आए। राहुल गांधी के साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी हैं।

Story Loader