रायपुर

Republic Day Dish : इस खास तिरंगे पराठे के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस, जाने आसान तरीका

Republic Day Dish : ट्राई कलर पराठा यानी कि तिरंगा पराठा बनाना सिखाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इस नई डिश को अपने घर में बनाएंगी तो हर कोई ना सिर्फ उंगलियां चाटता रह जाएगा बल्कि आपकी वाहवाही भी होगी। तो चलिए, तिरंगा पराठा की रेसिपी के बारे में बताकर आपके गणतंत्र दिवस को और भी खास बनाते हैं ताकि आप भी अपने अपनों को खुश कर सकें। Republic Day 2023 | Republic Day Celebration 2023| Republic Day of India 2023|

2 min read
Jan 21, 2023

Republic Day Dish : गणतंत्र दिवस मि तैयारियां छत्तीसगढ़ में जोरो पर है। गणतंत्र दिवस में छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पुरे भारत में इस दिवस को मनाने का अलग ही उत्साह होता है। गणतंत्र दिवस मनाने का सबका एक अलग तरीका होता है। कोई तिरंगा फहराने के बाद घूमने-फिरने निकल जाता है तो कोई अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करता है। कुकिंग की शौकीन महिलाओं के लिए इस दिन को सेलिब्रेट करना और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग तब हो जाता है जब वो अपने परिवार के लिए अलग-अलग डिशेज बनाती हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के लिए कुछ अलग की रेसिपी की तलाश कर रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है। Republic Day 2023 | Republic Day Celebration 2023| Republic Day of India 2023|

तिरंगा पराठा बनाने के लिए जरूरी सामान
पराठे के केसरिया हिस्से के लिए सामान - आधा कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप गाजर की प्यूरी, स्वादानुसार नमक
पराठे के सफेद हिस्से के लिए सामान - आधा कप गेंहू का आटा, स्वादानुसार नमक
पराठे के हरे हिस्से के लिए सामान - आधा कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप मटर की प्यूरी, स्वादानुसार नमक

तिरंगा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और मटर की प्यूरी तैयार करने के लिए इसे अलग-अलग पीस लें। अब एक कटोरे में गाजर की प्यूरी के साथ आटा गूंथे। वहीं दूसरे कटोरे में मटर की प्यूरी के साथ आटा तैयार कर लें। दोनों तरह के आटे में स्वादानुुसार नमक डाल दें। अब पराठे के सफेद भाग के लिए सादा आटा गूंथ कर तैयार कर लें।

अब पराठे के लिए तीनों रंग का आटा तैयार हैं। तीनों रंगों में से बराबर-बराबर भाग की लोई लेकर इसे एक साथ रखें और पराठे के आकार में बेल लें। बस इसी के साथ तैयार है टेस्टी तिरंगा पराठा। अब इसे आचार और दही के साथ सर्व करें। Republic Day 2023 | Republic Day Celebration 2023| Republic Day of India 2023|

Updated on:
21 Jan 2023 05:18 pm
Published on:
21 Jan 2023 05:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर