रायपुर। राजधानी के आसपास के क्षेत्र में बारिश के बाद नदी नाले का जल स्तर बढ़ा हुआ है। शनिवार को कई जगहों पानी सड़क के ऊपर बहते दिखाई दिया। शहर के भाठागांव से दतरेंगा जाने वाली सड़क पर घूटनों तक पानी भरा था। वही भाठागांव से महादेव घाट जाने वाली सड़क का हाल भी कुछ ऐसा ही था। गोकुल नगर के पास का नाला भी उफान पर दिखाई दिया। इसके बावजूद लोग इसे पार करते नजर आ रहे थे।