1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: तेज रफ़्तार ट्रेलर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

Road Accident: गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत है.

2 min read
Google source verification
accidents_in_vidisha_3_died.jpg

file photo

Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक खबर सामने आ रही है कि एक युवक की रोड एक्सीडेंट के चाहते मृत्यु हो गई. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. अकलतरा-रायपुर नेशनल हाईवे-49 मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत है.

यह भी पढ़ें: Online fraud: नौकरी वेब साइट पर लॉगिंग कर महिला ने गंवाए 38 हजार, जाँच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार कोयला लोडेड ट्रेलर जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रहा था. वहीं बाइक सवार युवक शिवशंकर यादव (27 वर्ष) अकलतरा से जांजगीर आ रहा था. तभी अमरतला गांव के पास मोड़ पर सामने आ रही बाइक को ट्रेलर ने साइड से टक्कर मारी. इससे युवक सड़क पर 30 मीटर दूर जाकर गिरा. वहीं उसकी बाइक भी 50 मीटर दूर फेंका गई. युवक के बायां पैर हादसे में टूट गया और सिर पर गंभीर चोट लगी. ड्राईवर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया. लोगो ने इस घटना की सुचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर वहां पहुची और जाँच करने लगी.

यह भी पढ़ें: जंगल में मिली प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ पर लटकी लाश, दोनों कुछ दिन पहले ही भागे थे घर से

गंभीर रूप से घायल युवक को अकलतरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13- LA- 4009 को जब्त कर लिया गया. टक्कर के कारण बाइक क्रमांक CG 10 EQ 3476 भी क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसा इतना भयानक था कि युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. मृत युवक शिवशंकर यादव के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उन्हें सौंप दिया जाएगा. वहीं आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है. ड्राइवर के खिलाफ धारा 304A के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. मृत युवक शिव शंकर यादव खमरिया काठाकोनी बिलासपुर जिले का रहने वाला था. वो किसी काम से शुक्रवार को अकलतरा आया हुआ था, जहां सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई.

Story Loader