26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन-सहवाग को खेलते देखने करना होगा और इंतजार, रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज तीन दिन आगे बढ़ा

- रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी-20 क्रिकेट सीरीज का रोमांच तीन दिन और बढ़ा - कोरोना इफैक्ट : नई गाइडलाइन से बढ़ा इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 22 Feb 2021, 9:47 AM IST

road_safety_world_series_t20_cricket_league.jpg

रायपुर. रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी-20 क्रिकेट सीरीज (Road Safety World Series T20) का रोमांच देखने के लिए प्रदेशवासियों का इंतजार कोरोना की नई गाइडलाइन के कारण बढ़ गया है। आयोजक कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) ने टूर्नामेंट को तीन-चार दिन आगे बढ़ा दिया है। अब यह टूर्नामेंट 2 मार्च की जगह 5-6 मार्च को शुरू होगा।

आयोजक कंपनी को ऐसा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि केन्द्र सरकार ने इंग्लैंड व दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए स्वरूप (स्ट्रेन) मिलने के कारण दो देशों के लिए अलग से आइसोलेशन की गाइडलाइन जारी की है। इस वजह से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें समय पर रायपुर नहीं पहुंच पा रहीं है और आयोजकों को टूर्नामेंट का शेड्यूल आगे बढ़ाना पड़ा। वहीं, एशियाई टीमें भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के 24 फरवरी से रायपुर आने की संभावना है।

9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए शिक्षकों के 14580 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी

तीन बार गुजरना होगा कोरोना टेस्ट से
वल्र्ड सीरीज में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों का तीन बार कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। पहले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में कोरोना टेस्ट होगा। फिर आयोजन स्थल पर और इसके बाद बायोबबल में रहने के दौरान कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में उतरने की अनुमति होगी।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जिलें में ही होंगे आइसोलेट
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों को केंद्र सरकार की कोरोना की नई गाइडलाइन का पालन करना होगा। नए नियम के अनुसार इन दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में ही कोरोना टेस्ट किया जाएगा और उन्हें वहीं आइसोलेट किया जाएगा। एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रहने की बाद और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें भारत के किसी अन्य राज्यों में जाने की अनुमति रहेगी। बता दें कि सभी टीमों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मुंबई से सीधे चार्टर्ड प्लेन से रायपुर लाया जाएगा।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट: 23 से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, जानें कहां और कैसे होगी बुकिंग

बुधवार को जारी किया जाएगा शेड्यूल
आयोजन कंपनी के अनुसार टूर्नामेंट का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया जाएगा। कुल 15 मैच होंगे। तीन दिन टूर्नामेंट आगे बढऩे के कारण अब फाइनल मुकाबल 25 मार्च को होने की संभावना है। वहीं, टिकटों के फाइनल रेट मंगलवार को कंपनी जारी कर रही है।