
सिकंदराबाद से निकला था ट्रक, लूटेरों ने पहले की लूट और फिर मिली 3 नग्न लाशें
रायपुर. सिकंदराबाद से ट्रक में रेग्जीन शीट लेकर रायपुर पहुंचे ड्राइवर और उसके दो साथियों की लुटेरों ने बेरहमी से हत्या कर दी और ट्रक लूटकर भाग निकले।तीनों के नग्न अवस्था में शव राजनांदगांव जिले में 15 से 20 किलोमीटर के फासले पर अलग-अलग स्थानों में मिला है।
ट्रक सहित राजनांदगांव की ओर निकले
एक का शव बाघनदी के पास मिला, दूसरे का तुमड़ीबोड़ और तीसरे का चिचोला में मिला है। शव डिकंपोज हो चुका है। ट्रक का पता नहीं चल पाया है। लुटेरों ने मृतकों को रायपुर में ही अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद ट्रक सहित राजनांदगांव की ओर निकले हैं। इसकी सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त दिनेश, संजय और छोटू के रूप में किया है।
सिकंदराबाद के राधिका ट्रांसपोर्ट के मालिक अंजनेश कुमार की ट्रक यूपी 75 एम 9770 में रेग्जीन शीट लोड करके 2 अगस्त को रायपुर के मोवा में बालाजी इंटरप्राइजेस के लिए रवाना किया गया था। ट्रक ड्राइवर संजय अंजनेश का भाई है। संजय के साथ दिनेश और छोटू कंडक्टर व हेल्पर के रूप में उसके साथ थे। ट्रक को 8 अगस्त को मोवा पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उसी रात करीब 8 बजे संजय ने ट्रांसपोर्ट के दूसरे ड्राइवर को फोन करके बताया कि ट्रक नो एंट्री में फंसा हुआ है। इसके बाद से उसने किसी से कोई संपर्क नहीं किया।
एफआईआर दर्ज कराने के बाद अंजनेश वापस चला गया। इसके अगले दिन अर्थात् 12 अगस्त को राजनांदगांव बाघनदी के पास मुख्यमार्ग से हटकर मैदान में दिनेश का नग्न शव मिला। फिर उसी रात चिचोला में छोटू का शव सड़क से थोड़ा दूर झाडि़यों में मिला। इसी प्रकार तुमड़ीबोड़ मार्ग में भी संजय का शव मिला। पुलिस के मुताबिक तीनों के शरीर में चोट के निशान नहीं है।
Updated on:
15 Aug 2018, 1:10 PM IST
Published on:
15 Aug 2018, 1:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.