रायपुर

मॉडल लुक वाली रशियन गर्ल्स को बुलाकर महंगे होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, वॉट्सअप में फोटो देखकर फाइनल होती थी डील

ऐसे काम में शामिल लड़कियां चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, कोलकाता, असम, मुंबई, बैंगलोर से आती हैं। किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह दिखने वाली इन लड़कियों को फ्लाइट टिकट बुककर बुलाया जाता है। इससे पहले भी रायपुर के होटल हयात से इसी तरह 7 लड़कियां पकड़ी गईं थीं।

2 min read
Nov 20, 2022

राजधानी के एक नामी होटल में रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। तेलीबांधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लड़कियों को पकड़ा है। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर छापेमारी कार्रवाई की है जिसमे कमरों की तलाशी लेने पर उजबेकिस्तान की लड़की मिली। इसके साथ पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई दो और लड़कियां मिलीं। तीनों ने पुलिस को बताया कि एक दलाल ने उन्हें यहां बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का बंदोबस्त किया था। इन लड़कियों से अब दलाल के बारे में पूछताछ की जा रही है।

एक लड़की उजबेकिस्तान की रहने वाली है। इसे रशियन मॉडल के नाम पर देह व्यापार के लिए अक्सर बुक किया जात था। दो लड़कियां पंजाब की हैं। इनके दलाल को अब रायपुर की पुलिस ढूंढ रही है। इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि रायपुर के शौकिनों के बीच विदेश लड़कियों का देह व्यापार एक्टिव है। शहर के VIP रोड स्थित कई होटलों में चोरी छिपे ये कांड किया जा रहा है। VW कैन्यन शहर के टॉप लग्जरी होटल्स में से एक है। यहां कॉल गर्ल्स पकड़ी हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पहले भी इन्हें बुकिंग लेकर देह व्यापार कराया जाता रहा है।

पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि इन लड़कियों का दलाल रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाला है। इसका नाम धरम उर्फ़ राहुल है। राहुल के खिलाफ 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। इसे गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस की टीम है। पुलिस लड़कियों से भी उनका बयान ले रही है।

इस पूरे रैकेट का काम वॉट्सअप पर हो रहा था। राहुल ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। वॉट्सअप पर डील होने के बाद ये ग्राहकों को रूम नंबर बता दिया करता था। अब यहां आमतौर पर होटल प्रबंधन लोगों को कमरों तक जाने की इजाजत नहीं देता है। मगर इस केस में होटल वालों के भी साथ मिले होने की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

Published on:
20 Nov 2022 02:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर