7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

शिकायतों के बाद सरोज पांडेय राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर, डॉ. रमन सिंह बने रहेंगे उपाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट

सरोज पांडेय पूर्व में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव जबकि राम विचार नेताम को अनुसुचित जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, ये दोनों राज्यसभा सांसद भी है। विशेषकर सरोज पाण्डेय को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान नहीं दिये जाने से छत्तीसगढ़ भाजपा के एक बहुत बड़े वर्ग में हर्ष व्याप्त है !

2 min read
Google source verification
03.jpg

रायपुर/नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। बीजेपी की नई टीम में छत्तीसगढ़ से सिंगल नाम पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को जगह दी गई है। वहीं सांसद सरोज पांडेय और राम विचार नेताम को जगह नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है सरोज पांडेय पूर्व में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव जबकि राम विचार नेताम को अनुसुचित जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, ये दोनों राज्यसभा सांसद भी है। विशेषकर सरोज पाण्डेय को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान नहीं दिये जाने से छत्तीसगढ़ भाजपा के एक बहुत बड़े वर्ग में हर्ष व्याप्त है। उनकी कार्यशैली से नाराज भिलाई-दुर्ग सहित अनेक स्थानों से जमीनी कार्यकताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व को उनकी अनेक शिकायतें तथ्यों के साथ की थी।

नई टीम में राम माधव, पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटाकर उनकी जगह नए चेहरों की जगह दी गई है। डॉ.रमन सिंह, मुकुल रॉय, अनन्पूर्णा देवी, बिजयंत पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संजय मयूख, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन और गुरुप्रकाश को बिहार बीजेपी का प्रवक्ता बनाया गया हैा। कर्नाटक से भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान दी गई है। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे। जेपी नड्डा की नई टीम में भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदेश्वरी, सी. रवि, तरुण चुग, दिलीप सैकिया महासचिव बनाए गए हैं। बीएल संतोष पहले की तरह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

बीजेपी की नई टीम में यूपी के राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने अब अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या को बढ़ाकर 23 कर दिया है। सांसद अनिल बलूनी को प्रमोट कर मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वह पहले की तरह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे। 8 राष्ट्रीय महासचिवों में 5 नए चेहरे हैं। भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय नई टीम में भी महासचिव हैं। राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर जिन 5 नए चेहरों को लाया गया है, उनमें दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदेश्वरी, सीटी रवि, तरुण चुग औऱ दिलीप सैंकिया हैं। अमित मालवीय पहले की तरह नेशनल आईटी और सोशल मीडिया सेल चीफ की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। डॉ.के.लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा, राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा, लाल सिंह आर्य को एससी मोर्चा, समीर ओरांव को एसटी मोर्चा और जमाल सिद्दीकी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रमुख बनाया गया है।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग