24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन 2023 : बैजनाथधाम के लिए रायपुर से जत्थों में निकले कांवड़िए, यहां भी सैकड़ों शिवभक्तों ने निकाला कावड़ यात्रा

CG Saavan 2023 : बैजनाथ धाम जाने वाले जत्थों से बिहार जाने वाली ट्रेनें बोल बम से गूंज रही हैं।

2 min read
Google source verification
बैजनाथधाम के लिए रायपुर से जत्थों में निकले कांवड़िए

बैजनाथधाम के लिए रायपुर से जत्थों में निकले कांवड़िए

CG Saavan 2023 : बैजनाथ धाम जाने वाले जत्थों से बिहार जाने वाली ट्रेनें बोल बम से गूंज रही हैं। गुढ़ियारी से एक जत्था स्टेशन रवाना हुआ है। इसी तरह अनेक जगहों से लोग जत्थे में जाने के लिए निकल रहे हैं। इस बार सावन में अधिकमास की वजह से शिवभक्तों में ज्यादा उत्साह है। रविवार से शिवालय आस्था से छलक रहे हैं। सोमवार को भोलेबाबा का अनवरण जलाभिषेक की तैयारी है। क्योंकि यह छठवां सोमवार है, जो भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है।

यह भी पढ़े : इन मार्ग पर चल के आप भी पा सकते है भगवान श्रीकृष्ण के शरण, क्षणभर में हो सकती है भवसागर पार

शदाणी दरबार तक 6 किमी कांवड़ यात्रा

पंडरी शदाणी दरबार से रविवार को सुबह 7 बजे कावड़ यात्रा संत युधिष्ठिर लाल ने शिव पूजन-अर्चन कर रवाना किया। शिवभक्तों का उत्साह देखने लायक था। निगम में संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद आकाश तिवारी ने वार्डवासियों के साथ कावड़ियों का स्वागत किया। पंडरी से बोरियाकला शदाणी दरबार तक बम भोले के जयकारे गूंजे।

पटेल समाज की कांवड़ यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक कुलदीप जुनेजा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा कंधे पर कांवड़ लेकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उत्साह बढ़ाया। यह यात्रा बजरंग बली मंदिर फाफाडीह से बाजेगाजे से निकली। बंजारी धाम में भगवान शिव का अभिषेक पूजन किया।

श्री दशा सौरठिया वणिक समाज महिला मंडल ने सावन उत्सव में अलौकिक सजावट की। महाजन अध्यक्ष नितिन ढोलकिया एवं महिला मंडल अध्यक्ष मोना बाबरिया ने बताया कि विभिन्न तरह से घार्मिक आयोजन रखे। रविवार को पुष्टिमार्ग 84 बैठकजी आलौकिक, मनोहारी दर्शन बाबरिया हाउस छोटापारा में रखा गया।यहां मनोरथी स्व. मंजुला बेन कांतिलाल बाबरिया, मोना हरीश भाई बाबरिया, प्रीति बेन मनीष भाई बाबरिया और मीता बेन हितेश भाई बाबरिया परिवार और सभी भक्तजन शामिल हुए। महिलाओं ने भजन-कीर्तन, पाठ करते हुए प्रभु स्मरण किया।