22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन तीज सेलिब्रेशन में मस्ती के साथ स्वस्थ रखने की ली जानकारी

मराठी ब्राम्हण संघटना ट्रस्ट  

2 min read
Google source verification
sawan teej

Raipur News: रायपुर. मराठी ब्राम्हण संघटना ट्रस्ट द्वारा सावन तीज महोत्सव का आयोजन रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल सिविल लाइन में किया गया था। मुख्य अतिथि डॉ. शुभा वझलवार ने "40 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र की महिलाएं, उनकी स्वास्थ्य समस्याएं और उनका समाधान" विषय पर महिलाओं का प्रबोधन किया। बढ़ती उम्र में महिलाएं खुद को कैसे तरोताजा एवं स्वस्थ रखे, खुद की देखभाल कैसे करे, डॉ. वझलवार ने इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक सुखदा लाखे थी। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक ट्रस्टी मनुजा काले, वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. संगीता नागराज, संगठना की सदस्य जयश्री वझे, ज्योति जोशी, डॉ. देवधर, मंजूषा कावड़कर, नीलिमा भाले, स्नेहा जोशी आदि उपस्थित थीं। इस मौके पर श्रीराम रक्षा एवं श्रीविष्णुसहस्रनाम की ऑनलाइन हुई क्लास के प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

sawan_5.jpg

sawan_4.jpg

sawan_3.jpg

sawan_2.jpg

sawan_1b.jpg

sawan_1a.jpg