18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Time Change: स्कूलों का समय बदला.. भीषण गर्मी को देखते हुए डीईओ ने जारी किया आदेश

School Time Change: राजनांदगांव, कबीरधाम और धमतरी के बाद अब रायपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। भीषण गर्मी के चलते डीईओ ने नया आदेश जारी किया है..

2 min read
Google source verification
School time change in Bhilai durg

representative picture (patrika)

School Time Change: अनुराग शर्मा. बढ़ती गर्मी को देखते हुए रायपुर जिले के स्कूलों का समय बदला गया है। इसका आदेश 20 मार्च से प्रभावशील होगा। जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पत्रिका ने भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए 14 मार्च को 'गर्मी के बीच 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, तीन जिलों में बदला समय, रायपुर में अभी इंतजार' शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।

School Time Change: सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से लगेगी क्लास

यह आदेश सभी शासकीय व अशासकीय स्कूली शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू होगा। आदेश के अनुसार, एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शालाएं, हाई-हायर सेकंडरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगी। इसके साथ ही ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाई-हायर सेकंडरी शालाएं 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित होंगी।

गर्मी के बीच 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, तीन जिलों में बदला समय

5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। इस बीच गर्मी बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर राज्य के तीन जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है, राजनांदगांव, कबीरधाम और धमतरी जिले के बाद रायपुर में भी अब समय में बदलाव किया है। जानकारों के अनुसार, राजनांदगांव, कबीरधाम और धमतरी जिले में परीक्षा और गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि जिलों ने परीक्षा का ही हवाला दिया है, लेकिन इसके पीछे गर्मी की स्थिति भी एक बड़ा कारण है।

इन जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री तक पार हो चुका है। रायपुर में भी यहीं हालत है। शहर में भी तापमान 38 डिग्री को पार कर रहा है। इसे लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से भी गर्मी को देखते हुए समय बदलाव की मांग की गई थी, वहीं पत्रिका की खबर के बाद समय में बदलाव हुआ है।

निर्देशों में कहा गया है कि 16 मार्च से प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इसलिए केन्द्रीकृत समय सारिणी में दिए गए समयानुसार उक्त परीक्षाएं संचालित करने हेतु जिले की समस्त शालाएं (प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक) सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लगाने के निर्देश दिए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा पूर्व माध्यमिक शालाएं दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी।

शिक्षक संगठनों ने की मांग, प्रशासन ने किया अमल

प्रदेश के विद्यालयों में अब भी शीतकालीन पुरानी समय सारिणी लागू है, जिसके चलते बच्चे अपराह्न 4 बजे के बाद धूप में घर लौटने को मजबूर हैं। छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई है। शिक्षक संगठनों ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक कर देना चाहिए। इससे बच्चों को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम होंगे। जिसके बाद प्रशासन ने समय में बदलाव किया है।

परीक्षा टाइम टेबल

कक्षा 5वीं

विषय - तिथि
गणित - 16 मार्च

अंग्रेजी - 19 मार्च
हिन्दी - 23 मार्च

पर्यावरण - 25 मार्च
समय - सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

कक्षा 8वीं
गणित - 17 मार्च

हिन्दी - 20 मार्च
अंग्रेजी - 24 मार्च
सामाजिक विज्ञान - 30 मार्च

विज्ञान - 2 अप्रैल
संस्कृत/उर्दू - 6 अप्रैल
समय - सुबह 9 बजे से 12 बजे तक