
लक्ष्मण गुर्जर
रायपुर. raipur news एक्सिस बैंक में करोड़ों के घोटाले में शामिल एक और खाताधारक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खाते में सवा तीन करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। उस रकम से सोना खरीदा। फिर एक दूसरे व्यक्ति को दिया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
पुलिस के मुताबिक डूंडा के एक्सिस बैंक में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंडी बोर्ड के खाते से सतीश वर्मा और चंद्रभान सिंह ने फर्जी चेकबुक के माध्यम से 16 करोड़ 40 लाख से ज्यादा रकम निकाल लिया और अपने साथियों की मदद से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर एक्सिस बैंक प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को राजस्थान के लक्ष्मण गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में 3 करोड़ 25 रुपए ट्रांसफर किया गया था।
इसी रकम से खरीदा था 6 किलो सोना
इस रकम से लक्ष्मण ने अपने नाम पर 6 किलो सोना खरीदा और उसे हरीश गुर्जर नाम के व्यक्ति को दिया। इसके एवज में लक्ष्मण को 1 लाख 90 हजार रुपए कमीशन मिला था। हरीश ने यह सोना सतीश नाम के व्यक्ति को दिया है। अब पुलिस को हरीश और सतीश की तलाश है। लक्ष्मण के खाते में पुलिस को कुछ नहीं मिला है। मामले में इससे पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मास्टरमाइंड अब तक पकड़ा नहीं गया है।
Published on:
26 Nov 2022 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
