25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

साव बोले- मोदी सरकार के 9 साल में विकास देख कांग्रेस का दुखी होना लाजिमी है…..

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा ,भारत देश का विकास कांग्रेस को पसंद नहीं आता। 55 साल सत्ता में रहते हुए कांग्रेस न देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर पाई, ना देश का विकास कर सकी।

Google source verification

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा ,भारत देश का विकास कांग्रेस को पसंद नहीं आता। 55 साल सत्ता में रहते हुए कांग्रेस न देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर पाई, ना देश का विकास कर सकी। मोदी के नेतृत्व में भारत देश तेज गति से विकास कर रहा है। पिछड़े ,वंचित, शोषित व्यक्ति के जीवन में सुधार हो रहा है तो कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है। क्योंकि कांग्रेस ने लोगों को हमेशा गरीबों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है उनका विकास कभी नहीं चाहा। साव ने कहा 55 साल के शासन में कांग्रेस गरीबों को न घर, न बिजली, न गैस, न नल, न शौचालय और न खाते खुलवा सकी। मोदी सरकार में केवल 9 वर्षों में गरीबों को यह सब कुछ मिल चुका है देश के गरीबों के जीवन स्तर में हो रहे सुधार से कांग्रेस बेहद दुखी है क्योंकि उन्होंने गरीबों को हमेशा वोट बैक बनाकर इस्तेमाल किया है।