26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में कपड़ा फैक्ट्री और गोठान देखकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि सब हंस पड़े

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने हाल ही में आंकाक्षी जिला दन्तेवाड़ा का भ्रमण कर विकास कार्यो का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री और गोठान के मल्टीएक्टिविटी सेंटर देखा तो हतप्रभ रह गए। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ आकांक्षी जिलों के परिवर्तन की योजना बनाई थी, वह दन्तेवाड़ा जिले में साकार होती दिख रही हैं। तारीफ सुनकर मौजूद अधिकारी और ग्रामीण खुश हो गए।

2 min read
Google source verification
नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में कपड़ा फैक्ट्री और गोठान देखकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि सब हंस पड़े

डेनेक्स में कार्यरत महिलाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री चौहान को डेनेक्स ब्रांड नेहरू जैकेट भेंट किया।

रायपुर. केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान 19 से 22 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने आंकाक्षी जिला दन्तेवाड़ा का भ्रमण कर विकास कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों विशेषकर नवाचारों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ आकांक्षी जिलों के परिवर्तन की योजना बनाई थी, वह दन्तेवाड़ा जिले में साकार होती दिख रही हैं।
चौहान ने हारम स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री देखने पहुुंचे और वहां कार्यरत महिलाओं से उनके आय और जीवन में हुए बदलाव के संबंध में चर्चा की । डेनेक्स में कार्यरत महिलाओं ने चौहान को डेनेक्स ब्रांड नेहरू जैकेट भेंट किया। चौहान ने महिलाओं द्वारा तैयार कपड़े देखे और उनके काम की जमकर सराहना की। चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की दीदियों द्वारा बनाये गए उत्पादों का भी अवलोकन किया। चौहान ने समूह की दीदीयों और स्वयं-सेवी संगठनो के साथ जिले में महिलाओं को सशक्त और उद्यमी बनाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने झोडियाबाड़म की बिहान समूह की दीदीयों से गोठान में संचालित मल्टीएक्टविटी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

गोठान ने बदली जिंदगी
महिलाओं ने बताया कि गोठानों में हर्बल फिनाइल, गोबर से बने दिए, पोहा, रेड पेाहा, कोदो, बेंडा का पाउडर, महुआ लडडू, महुवा हलवा, जेम, रागी बिस्कूट, ढेंकी चावल, दलिया, ऐक्वेरियम, डैनेक्स कंसेप्ट जैसे कई उत्पाद तैयार किए जा रहे है। इससे उन्हें आमदनी हो रही है।

चितालंका देवगुड़ी के किए दर्शन
दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान चौहान ने चितालंका देवगुड़ी पहुंचकर दर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम स्वरोजगार केन्द्र योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। चौहान के समक्ष नाट्य मंचन कर योजनाओं की जानकारी दी गई और हर ग्राम पंचायतो को आदर्श पंचायत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया।